विश्व के सबसे बड़े दो-पहिया वाहनों का बाजार भारत में हर साल औसतन डेड से दो करोड़ नए दो-पहिया वाहनों का कारोबार होता है। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाना बिलकुल मुश्किल नहीं होगा की विश्व भर के लिए क्यों भारत एक नए ऑटोमोबाइल मार्किट में रूप में निरंतर उभर रहा है।
तो आइये आपका अधिक समय न लेते हुए आज के इस लेख के द्वारा बात करते है देश की उन टॉप 10 टू-व्हीलर के बारे में जिन्हें जून माह में ग्राहकों ने किया सबसे अधिक पसंद व बनाया उन्हें देश की सबसे बेहतरीन 10 बिकने वाली गाड़िया।
1.Honda Activa
अपनी लांच से अब तक हौंडा एक्टिवा स्कूटर सेगमेंट में देश की पहली पसंद के रूप में निरंतर उभरी है व आपको यह जान कर हैरानी होगी की इस तेज़ी से बढ़ते स्कूटर सेगमेंट में इतने कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद भी हौंडा एक्टिवा पिछले कई वर्षो से सबसे अधिक बिकने वाले 10 स्कूटरो की सूचि में शीर्ष स्थान बनाये हुए है। वही टॉप 10 टू-व्हीलर की सूचि में भी एक्टिवा दो वर्षो से निरंतर पहले स्थान पर बानी हुयी है।
हलाकि मई 2018 में हीरो स्प्लेंडर ने एक्टिवा को शीर्ष स्थान के लिए मात देते हुए एक्टिवा को दूसरे स्थान पर लुढ़का दिया था परन्तु जून 2018 में एक बार फिर हौंडा एक्टिवा 2,92,294 यूनिट्स की सेल्स के साथ पुनः पहले स्थान पर अपनी जगह बनाने में सफल रही।
2.Hero Splendor
देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में हीरो स्पलेंडर का नाम सबसे उप्पर है। जून माह में भी हीरो स्प्लेंडर कुल 2,78,169 यूनिट्स की बिक्री साथ इस सूचि में दूसरे नंबर पर रही।
बता में बाइक में 97.2 cc का इंजन मिलता है जो 8000 rpm पर अधिकतम 8.24 bhp की पावर देती है। बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 48,520 रुपये से शुरू होती है।
3. Hero HF Deluxe
हीरो एचएफ डिलक्स 1,82,883 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। बता दे पिछले माह की बिक्री की तुलना में HF Deluxe की सेल्स में जून माह में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी। हलाकि यह आंकड़ा बेहद कम (-0.68%) है।
बता दे इसमें भी हीरो का 97.2 cc 4-स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन मिलता है जो कि 8.2 bhp की पावर व 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बात करे बाइक की क़ीमत की तो दिल्ली में एचअफ डीलक्स की शुरुवाती कीमत 44 हज़ार रुपए है।
4. Hero Passion
चौथे स्थान पर भी हीरो मोटोकॉर्प की ही पैशन कुल 97,715 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में अपनी जगह बनाये हुए है।
बता दे Hero Passion 97.2 cc 4-स्ट्रोक इंजन के साथ आती है तथा इसकी अधिकतम पावर क्षमता 8.24 bhp (8,000 rpm पर) है। कंपनी का दावा है कि पैशन 84 kmpl की माइलेज निकालने में सक्षम है।
5.Honda CB Shine
हौंडा की सीबी शाइन मई माह से एक पायदान निचे लुढ़कते हुए जून में पांचवे स्थान पर पहुंच गयी। हौंडा सीबी शाइन ने मई माह की तुलना में 3.31% की सेल्स में कमी के साथ जून माह में कुल 96,505 यूनिट्स की बिक्री की।
बाइक में 124.7 cc का इंजन मिलता है जो अधिकतम 10.16 bhp का पावर व 65 किलोमीटर प्रति लीटर का फ्यूल एवरेज देती है। बात करे बाइक की क़ीमत की तो दिल्ली में बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 56,147 रुपये से शुरू होती है।
6. Bajaj Pulsar
Bajaj की पल्सर हमेशा से 150 सीसी व अधिक सीसी सेगमेंट बाइक्स में ग्राहकों की पहली पसंद रही है। साथ ही मजबूत सेल्स के साथ पल्सर निरंतर आगे बढ़ रही है। बता दे जून 2018 में बजाज ने पल्सर की कुल 71,593 यूनिट्स बेचीं।
7. TVS XL Super
TVS की XL Super भारत की 10 सबसे अधिक बिकने वाली टू-व्हीलर की सूचि में जगह बनाने वाली एक मात्र मोपेड है। बता दे टीवीएस की XL Super ने जून माह में 66,791 यूनिट्स की सेल्स की। हलाकि बिक्री में 8.59% की कमी भी दर्ज की गयी।
सुपर XL की दिल्ली में शुरुवाती कीमत 32,909 रुपए से शुरू होती है जो 36,884 रुपए तक जाती है।
8. Bajaj CT 100
Bajaj की CT 100 जून माह में मई 2018 की रैंकिंग से एक पायदान उप्पर उठती दिखाई दी। जून माह में बाइक में पिछले माह की तुलना में 2.62% की सेल्स में वृद्धि के साथ कुल 66,315 यूनिट्स का कारोबार किया।
बता दे जून 2017 में CT 100 टॉप 10 की सूचि में अपना स्थान बनाने में असमर्थ रही थी।
9. Hero Glamour
Hero Glamour के साथ कंपनी सूचि में चौथी जगह बना पायी। वही ग्लैमर 63,417 यूनिट्स के साथ जून माह में बिक्री के लिहाज़ से सूचि पर नौवें स्थान पर रहा।
जिन पाठको को ज्ञात नहीं उन्हें बता दे कि हीरो ग्लैमर 125 CC सेगमेंट की कम्यूटर बाइक है जो की शुरुवात से अपने ग्लैमरएस लुक के लिए चर्चा में रही है। इसमें 124.7 cc का 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है जो कि 7000 rpm पर 9.1 Ps की पावर व 4000 rpm पर 10.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क डिलीवर करता है।
दिल्ली में बाइक की क़ीमत 57,400-59,400 रुपए एक्स-शोरूम है।
10. TVS Jupitor
सूचि में अंतिम पायदान पर TVS अपने ”ज्यादा का फ़ायदा” देने वाले स्कूटर Jupiter के साथ दसवें स्थान पर शामिल है। टीवीएस ने जून 2018 में कुल 59,7289 यूनिट्स का कारोबार किया।
TVS Jupitor 51,163 रुपए(एक्सशोरूम दिल्ली) की शुरुवाती क़ीमत के साथ बाज़ार में उपलब्ध है।